पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा में ओएमआर शीट त्रुटिपूर्ण होने पर केन्द्र व्यय से राशि की कटौती पूर्णिया विश्वविद्यालय करेगा। इसके निमित्त मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षक तथा परीक्षा नियंत्रक की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्राधीक्षक को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि प्रश्नपत्रों के पैकेट को केवल केंद्राधीक्षक अथवा परीक्षा नियंत्रक ही प्राप्त करेंगे । जब प्रश्न पत्र के पैकेट प्राप्त हो जाए तो इस बात का मिलान कर लें कि उनके केंद्र पर सही संख्या में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, अगर किसी तरह...