प्रयागराज, अप्रैल 4 -- संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच से जुड़े छात्रों ने शानिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नम्बर दो पर प्रदर्शन किया और आयोग कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) सामाजिक विज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों का परिणाम ओएमआर त्रुटि के कारण रोक दिया गया है उसे जारी करने की मांग की गई। आजमगढ़ के एक अभ्यर्थी अजय कुमार राजभर का कहना है कि 17 जनवरी को उसने सहाबुदीन राम सीता राम बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या में परीक्षा दी थी। उनका वैकल्पिक विषय प्रथम खंड में भूगोल व द्वितीय खंड में नागरिकशास्त्र था। लेकिन त्रुटिवश प्रथम खंड में ही नागरिकशास्त्र का गोला भर दिया, इस प्रकार दोनों खंडों में नागरिक शास्त्र का गोला भरने से परिणाम रोक दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.