मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप स्कीम 2026-27 के तहत 125 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। चयनित खिलाड़ियों को 40 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए वैसे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो और माता-पिता की सालाना आय 30 लाख रुपये से कम हो। ओएनजीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 सितंबर सुबह 11 बजे से 29 सितंबर शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उधर, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की पहल खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...