देहरादून, मार्च 9 -- 33 वें बास्केटबॉल व 45 वें वॉलीबॉल पीएसपीबी इंटर यूनिट प्रतियोगिता में गत विजेता ऑयल को हराकर मेजबान ओएनजीसी ने बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में ओएनजीसी ने गत विजेता बीपीसीएल को शिकस्त देकर खिताब अपनी झोली में डाला। न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल में मेजबान ओएनजीसी ने गत विजेता ऑयल को 23-16, 30-22, 15-16, 16-14 (84-68) से हराकर खिताब जीता। ओएनजीसी के सुमंत ने 22, प्रिंस ने 14 और अंकुश ने 12 अंक जोड़े। ऑयल के लिए आशीष ने 18, आदित्य ने 10 और स्वामी ने 8 अंक जुटाए। ओएनजीसी के सुमंत को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार अंकुश को प्रदान किया गया। इसके अलावा ऑयल इंडिया के आदित्य को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। उधर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.