ओएनजीसी ने बीपी के साथ की साझेदारी
नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने अपने पश्चिमी अपतटीय तेल और गैस क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की बीपी को तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्त किया है। यह साझेदारी भारत की पुराने हो चुके तेल एवं गैस क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। ओएनजीसी ने बयान में कहा कि बीपी एक्सप्लोरेशन सर्विसेज इंडिया लि. को मुंबई अपतटीय बेसिन के पश्चिमी अपतटीय क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। इसमें प्रमुख मुंबई हाई क्षेत्र शामिल नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.