ओएनजीसी ने बाल भवन के बच्चों के लिए दिए कंप्यूटर, इनवर्टर और फर्नीचर
देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददता। ओएनजीसी ने सीएसआर पहल के तहत गंगा फाउंडेशन के सहयोग से उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित बाल भवन रायपुर के बच्चों के पठन-पाठन और सर्वांगीण विकास के लिए आठ कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, प्रोजेक्टर, फर्नीचर, स्टील अलमारियां, साउंड सिस्टम, संगीत वाद्ययंत्र, रजाई-गद्दे और फोल्डिंग बेड दिए हैं।बाल भवन परिसर में आयोजित समारोह में ओएनजीसी के महाप्रबंधक (आईआर) पवन कुमार सैनी और गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत डोभाल की मौजूदगी में यह सामग्री दी। ऑनलाइन जुड़े ओएनजीसी के प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा और इंचार्ज सीएसआर विशाल शर्मा ने इसे जनहितार्थ कार्यों का हिस्सा बताया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी ने इस पहल की सराहना की। वर्ष 2003 में ओएनजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.