ओएनजीसी गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज बढ़ाएगी
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज तेज करने के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अब गहरे पानी में ड्रिलशिप खरीदने या किसी वैश्विक कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की संभावनाएं तलाश रही है, ताकि उसे विशेष खुदाई क्षमता पर स्थायी और प्राथमिकता के आधार पर पहुंच मिल सके। ड्रिलशिप से आशय समुद्र में गहरे पानी में तेल-गैस के कुओं की खुदाई करने वाले विशेष जहाज से है। ओएनजीसी अपने 'मिशन समुद्र मंथन' कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाने जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.