देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून। धरती की भूगर्भीय संरचनाओं को समझने वाले ओएनजीसी के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक रोथिंद्र नाथ गोस्वामी ने अब बच्चों को कल्पना और विज्ञान की दुनिया की सैर कराने वाली किताब लिखी है। गोस्वामी वर्तमान में ओएनजीसी में सीजीएम-जियोलॉजी और कॉरपोरेट एक्सप्लोरेशन एंड डेवलपमेंट डायरेक्टोरेट के प्रमुख हैं। उनकी पुस्तक 'सिसिंग : द एडवेंचर्स ऑफ ए लैब माउस' को हाल ही में हैशेट इंडिया चिल्ड्रन्स बुक्स ने अंग्रेजी में प्रकाशित किया है। लैब के चूहे के जरिए विज्ञान और रोमांच की कहानी : पुस्तक में एक लैब माउस के रोमांच के माध्यम से विज्ञान, जिज्ञासा, साहस, आजादी और नई खोज जैसे विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। कहानी बच्चों को वैज्ञानिक सोच के साथ कल्पना की दुनिया में ले जाती है। गोस्वामी को वर्ष 2023 में साहित्य अकादमी बाल...