ओएनजीसी के परिसंपत्ति प्रबंधक नायर हुए सेवानिवृत्त
बोकारो, जून 1 -- बोकारो प्रतिनिधि। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के परिसंपत्ति प्रबंधक टीआर उन्नीकृष्णन नायर 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1 अप्रैल 2025 को यह पदभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में हजारीबाग जिले के नॉर्थ करनपुरा ब्लॉक से गैस बिक्री शुरू हुई, जिससे ओएनजीसी को राजस्व और सरकार को रॉयल्टी प्राप्त हो रही है। वहीं झरिया क्षेत्र में गैस मुद्रीकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। श्री नायर के कार्यकाल में सीएसआर के तहत ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी, महिला स्वास्थ्य और जल संरक्षण से जुड़ी कई जनहित योजनाएं संचालित की गईं। साथ ही एससी-एसटी कंपोनेंट प्लान के तहत विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित किए गए। वहीं 1 जून को राजीव कुमार सिन्हा ने नए परिसंपत्ति प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.