ओएचई वायर पर गिरा पेड़, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
गोंडा, जून 20 -- गोंडा, संवाददाता। मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर शनिवार सुबह लोको पायलट की सतर्कता और रेलवे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कामाख्या से उदयपुर जा रही 19616 कवि गुरु एक्सप्रेस उस समय दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई, जब मनकापुर और टिकरी स्टेशन के बीच एक विशाल पेड़ अचानक ओएचई वायर पर गिर पड़ा। सुबह 8:15 बजे लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। ट्रेन रुकते ही लोको पायलट ने आसपास के स्टेशनों को सूचना देकर अलर्ट किया। इसके बाद स्टेशन अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर रेलवे का तकनीकी अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया और ओएचई वायर से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा और यात्रियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.