ओएचई लाइन से झुलसकर जान गंवाने वाले वृद्ध की हुई पहचान
मुरादाबाद, मई 28 -- मुरादाबाद जंक्शन पर रविवार रात ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन की चपेट में आने से जान गंवाने वृद्ध की पहचान हो गई है। उनके बेटे ने शिनाख्त की तो जीआरपी ने शव उन्हें सौंप दिया। रविवार रात जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक के लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान डीजल वैगन पर चढ़ने के दौरान वृद्ध की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जीआरपी ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया। सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की। इस पर मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंच गई। गुरुवार को इंप्रूवमेंट कॉलोनी मोगा पंजाब निवासी देवेंद्र सिंह मुरादाबाद मोर्चरी पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पिता प्रकाश सिंह के रूप में की। जीआरपी प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.