ओएचई में खराबी, बाधित रही इंटरसिटी एक्सप्रेस
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा- न्यू गिरिडीह रेलखंड के नवलशाही- धनवार स्टेशन के बीच ओएचआई तार में रविवार की रात तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इस घटना के कारण आसनसोल -रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे तक कोडरमा में खड़ी रही।इस संबंध में बताया गया कि तार में गड़बड़ी की सूचना रेल कंट्रोल को दी गई। इसके बाद गझंडी और धनवार से टावर बैगन घटनास्थल पर पहुंचा। कर्मियों ने ओएचई के तकनीकी गड़बड़ी को दूर किया ।इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.