ओएचई तार टूटने से पैसेंजर और हटिया इंटरसिटी ट्रेन रही रद्द
कोडरमा, सितम्बर 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । कोडरमा - गिरिडीह रेलखंड के नवलशाही स्टेशन पर बुधवार की सुबह ओएचई तार टूट गया। इसके कारण सुबह चलने वाली कोडरमा- महेशमुंडा पैसेंजर और आसनसोल- हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चल पाई। बता दें की घटना की सूचना मिलने पर धनबाद के सीनियर डीई हरिशंकर कुमार और असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष कुमार घोष के अलावा टीआरडी गाझण्डी अखिलेश कुमार, टीआई कोडरमा अरविंद कुमार सुमन, समेत कई विभागीय कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और चार टावर बैगन के जरिए मरम्मत कार्य पूरा किया। पूरा होने के बाद शाम में चलने वाली कोडरमा -मधुपुर पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। विभाग के अनुसार, गोड्डा एक्सप्रेस को सुरक्षित तरीके से गुजारा गया। घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.