ओएचई तार टूटने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ओल्ड फरीदाबाद और तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह बंदर की वजह से ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) तार टूट गया। तार टूटने से रेलवे की थर्ड लाइन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही और फरीदाबाद-दिल्ली के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान दो ईएमयू समेत करीब सात ट्रेनों को प्रभावित रूट से गुजारने में परेशानी हुई। हालांकि, मथुरा शटल के लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। लटकते तार को देखकर उन्होंने ट्रेन को मौके से चार-पांच पोल पहले ही रोक दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:13 बजे मथुरा से दिल्ली जा रही 64903 मथुरा शटल तुगलकाबाद की ओर बढ़ रही थी। करीब 8:20 बजे बुढ़िया नाले के पास लोको पायलट की नजर आगे टूटकर लटक रहे ओएचई तार पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्रेन रोककर इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.