ओएचई तार चोरी से चार घंटे बाधित रहा रेल परिचालन, वंदे भारत समेत दो ट्रेनों का बदला मार्ग
कोडरमा, सितम्बर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-हजारीबाग रेलखंड के पिपराडीह और बरही स्टेशन के बीच सोमवार सुबह ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार चोरी होने से रेल परिचालन करीब चार से पांच घंटे तक बाधित रहा। घटना के कारण आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। दोनों ट्रेनों को कोडरमा-गोमो-गोमिया-बरकाकाना के रास्ते संचालित किया गया। ओएचई तार चोरी की सूचना मिलते ही रेलवे के कर्षण विभाग के पदाधिकारी और अभियंता मौके पर पहुंचे। इसके बाद टावर वैगन की मदद से नया तार लगाने का काम शुरू किया गया।तार बदलने और लाइन को दुरुस्त करने में करीब चार से पांच घंटे का समय लगा। इस दौरान आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, कर्षण विभाग के अभियंता समेत आरपीएफ हजारीबाग की टीम मौके पर मौजूद रही। रेलवे कर्मियों की ओर से युद्धस्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.