इटावा औरैया, फरवरी 18 -- जंक्शन के यार्ड में ओएचई का इंसुलेटर टूटने से 50 मिनट तक डाउन रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा।जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वह मौके पर दौड़ पड़े । वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस सहित राजधानी तथा कई यात्री ट्रेनें इधर-उधर के स्टेशनों पर रोकी गई । इंसुलेटर दुरुस्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तब जाकर यात्रियों को राहत मिली । मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग और रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के बीच बुधवार की शाम खंबा नंबर 1157/ 23 पर ओएचई को सप्लाई देने वाला इंसुलेटर टूट गया था जिससे ओएचई बार-बार ट्रिपिंग कर रही थी। इंसुलेटर टूटने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया । एसएसई ओएचई यतेंद्र राजपूत स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व टावर वैगन टीम पहुॅची और टूटे हुए इंसुलेटर को दु...