ओएचई का काउंटर वेट टूटा, वाशिंग पिट पर फंसी ट्रेन की रैक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर मंगलवार की शाम पौने चार बजे ओएचई की तकनीकी खराबी से करीब डेढ़ घंटे तक स्पेशल ट्रेन की रैक फंसी रही। वाशिंग पिट के पास ओएचई का काउंटर वेट टूटकर गिर गया, जिससे लाइन नंबर छह से आठ तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही टीआरडी की टीम मौके पर पहुंची। साथ में स्टेशन एरिया मैनेजर रविशंकर महतो और स्टेशन प्रबंधक शिवदास भी थे। टीआरडी की टीम ने शाम सवा पांच बजे तक ओएचई को दुरुस्त किया। बताया जाता है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से रैक की शंटिंग का काम भी प्रभावित हुआ।घटना की कराई जा रही जांच :रेल सूत्रों के अनुसार, काउंटर वेट के टूटने से ओएचई का तार झूल गया था। इसे बदलकर नया फिटिंग किया गया। स्टेशन एरिया मैनेजर रविशंकर महतो ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.