मधुबनी, मार्च 16 -- झंझारपुर (मधुबनी), निज संवाददाता। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर रविवार शाम तमुरिया स्टेशन के समीप ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का इंसुलेटर टूटकर लटक जाने से ट्रेन परिचालन करीब ढाई घंटे तक ठप रहा। लोको पायलट की सूझबूझ व तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम लगभग छह बजे तमुरिया स्टेशन से आगे पोल संख्या 50.04 के पास से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान लोको पायलट की नजर टूटे हुए ओएचई इंसुलेटर पर पड़ी। लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया और सुरक्षा के मद्देनजर इस खंड की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे रेल यातायात पूरी तरह रुक गया। सूचना पर पीआरडी (पीडब्लूडी रेल डिवीजन) वैन को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। तकनीकी टीम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.