ओएएसपीएल गेट पर दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन, पांच घंटे की वार्ता बेनतीजा
लातेहार, जून 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट का संचालन कर रही ओएएसपीएल (रश्मि मेटेलिक्स ग्रुप) के खिलाफ मेनपावर कर्मियों और विस्थापित रैयतों का अनिश्चितकालीन आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बचे हुए कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थानीय प्रशासन की पहल पर मंगलवार को आंदोलनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- रोड सेल समिति ने किया संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जामवार्ता का विवरण बैठक में प्रबंधन के अधिकारी, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, प्रशासनिक प्रतिनिधि, मेनपावर कर्मी और प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए। करीब पांच घंटे तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। आंदोलनकारियों का कहना है कि मार्च माह में हुए लिखित समझौते के तहत सभी मेनपावर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.