कौशाम्बी, मार्च 31 -- भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सिराथू तहसील क्षेत्र के आरोग्य मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। अब इन केंद्रों पर आने वाले लोगों को ओआरएस कार्नर के साथ शुद्ध शीतल पेयजल, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) लोगों को गर्मी से बचाव व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक भी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबद्ध गांवों में स्थापित आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। गर्मी के मौसम में यहां विशेष रूप से ओआरएस के पैकेट, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य परामर्श की व्यवस्था की गई है। इससे लू व डिहाइड्रेशन जैसी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.