फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और 44 डिग्री के टॉर्चर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। धूप और कमजोरी के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल से लेकर निजी मेडिकल स्टोरों तक ओआरएस की मांग में करीब 300 फीसदी (तीन गुना) तक का भारी उछाल आया है। पहले जहां दुकानों पर दिनभर में महज 20 से 30 पैकेट बिकते थे, वहीं अब यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। मेडिकल कारोबारियों की मानें तो सामान्य दिनों की तुलना में ओआरएस की बिक्री में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- पारा @42 डिग्री, रामपुर में आसमान से बरस रही आग, पंखे-कूलर, एसी सब फेल शहर के कई प्रमुख मेडिकल स्टोरों में रोजाना सैकड़ों पैकेट और बोतलें बिक रही हैं। पहले जहां एक दुकान से दिनभर में 20 से 30 पैकेट बिकते थे, वहीं अब यह संख्...