बिहारशरीफ, जून 3 -- अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव के पास मंगलवार को बिहारशरीफ-बरबीघा रेलवे लाइन के किनारे एक महिला जख्मी हालत में मिली थी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान शेखपुरा जिला के मदारीचक गांव निवसाी अजय चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी सविता देवी के रूप में की गयी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (अस्थावां से पप्पू कुमार) यह भी पढ़ें- ओंदा गांव के रेलवे लाइन के पास मिली जख्मी महिला की मौत यह भी पढ़ें- सारे में ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...