मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या में गिरफ्तार कुमार रणंजय ओंकार ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया है कि जिला स्कूल के गेट पर 13 मई 2025 की देर शाम में हुई प्रॉपर्टी डील सह समानांतर अंचल कार्यालय चलाने वाले मो. जावेद और उसके साथी राजू साह की हत्या गोविंद ने ही की थी। मिठनपुरा इलाके की एक प्लॉट की डील में विरोधी खेमे के लिए दस्तावेज तैयार करने में मदद के लिए जावेद और राजू की हत्या की गई। यह भी पढ़ें- ओंकार के घर से शहर की 50 जमीनों के कागजात मिलेगोविंद और उसके साथी का नाम इस हत्याकांड में गोविंद के साथी शूटर का भी नाम ओंकार ने पुलिस को बताया है। ओंकार से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीम दूसरे शूटर के नाम पते के सत्यापन और गिरफ्तारी के प्रय...