ओंकार शक्ति और चंदन सिंह कांग्रेस से निष्कासित
पटना, मई 14 -- प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने दो नेताओं ओंकार शक्ति और युवा इंटक नेता चंदन सिंह को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों, अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता में इन पर कार्रवाई की गई है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने इन नेताओं को निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को अब पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.