चंदौली, मई 10 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन अलीनगर वार्ड नंबर 16 स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आये लोगों ने दर्शन पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद चखा। शुक्रवार से शुरू हुआ एक दिवसीय हरि कीर्तन समापन के बाद शनिवार को मंदिर का भव्य शृंगार किया गया। जिसके बाद रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ जिसमें सपत्नी सोहन प्रसाद यादव शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में गांव की महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने अपनी भक्ति गीतों से माहौल को और भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- द्वादश ज्योतिर्लिंग की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु माहौल उस समय और भक्ति से सराबोर व उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.