हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। अपनी धरोहर संस्था के तत्वावधान में आयोजित श्री गोल्ज्यू देवता की पावन यात्रा अपने 21वें दिन वार्ड संख्या 43 स्थित ओंकारसिटी के श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर पहुंची। सुबह मंदिर परिसर में यात्रा के पहुंचते ही शंख-घंटानाद और ढोल-दमाऊ की मंगल ध्वनियों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए, जहां कॉलोनीवासियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस मौके पर विजय तिवारी, रमेश पुरोहित, लीलाधर पांडेय बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.