ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में पुणे की अनुराधा का शास्त्रीय गायन
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। संगीत मनीषी पं. रामाश्रय झा 'रामरंग' की जयंती पर आयोजित संगीत समारोह के दूसरे दिन बुधवार को पुणे की विदुषी अनुराधा कुबेर का शास्त्रीय गायन हुआ। बीएचयू के ठाकुर ओंकारनाथ प्रेक्षागृह में उन्होंने राग शुद्ध कल्याण में विलंबित और द्रुत ख्याल राग हेमंत में विलंबित एवं द्रुत ख्याल के गायन के बाद समापन राग भैरवी से किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रामरंग संगीत रामायण के नारद मोह प्रसंग के गायन से हुई। प्रो.रामशंकर के शिष्यों ने गायन किया। यह आयोजन रामरंग समिति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय केंद्र तथा बीएचयू के गायन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.