एम्सटेलवीन, अगस्त 24 -- हॉकी वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सकी और 'करो या मरो' के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित बराबरी के बाद समान अंक होने के बावजूद गोलों की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना था। पहले दौर में पूल डी में चीन से ड्रॅा का एक अंक भारत के पास था जबकि ऑस्ट्रेलिया भी एक अंक लेकर आई थी। इसके बाद आकलन गोल औसत के आधार पर होना था जिसमें दोनों के माइनस दो गोल थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किये और पांच गंवाये थे जबकि भारत ने दो गोल किये और चार गंवाये थे। औसत भी बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में ऑस्ट्रेलिया एक गोल आगे था और सेमीफाइनल में पहुंच गया। दूसरे चरण के पहले मैच में नीदरलैंड से दो गोल से हार...