नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- पांचवीं पीढ़ी के सबसे एडवांस अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट F-35 लाइटनिंग II (F-35 Lightning II) के बेहद संवेदनशील स्पेयर पार्ट्स की एक खेप ऑस्ट्रेलिया से मरम्मत के लिए अमेरिका जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में हॉन्गकॉन्ग की ओर डाइवर्ट हो गई। इस घटना के सामने आते ही अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) और अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा हलकों में खलबली मच गई है। पेंटागन ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि इस शिपमेंट में से F-35 के कुछ अति-संवेदनशील पुर्जे गायब हैं।क्या गायब हुआ और यह कितना खतरनाक है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गायब हुई खेप में F-35 फाइटर जेट का कॉकपिट कैनोपी शामिल था। F-35 का कैनोपी कोई साधारण कांच या प्लास्टिक का कवर नहीं होता। यह एक स्पेशल ऐक्रेलिक से बना होता है, जिस पर रडार-अब...