नई दिल्ली, जून 4 -- बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच शॉट टेट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही कह चुके है कि वे इस पद पर आगे काम नहीं करेंगे। बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज तल्हा जुबैर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अंतरिम पेस बॉलिंग कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।टेट ने इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शॉट टेट ने कहा, "हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है।" लेकिन उन्होंने इसके बारे में और कुछ नहीं बताया। टेट का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप तक था। उन्होंने मई 2025 में टीम जॉइन की थी और बांग्लादेश के साथ उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा। युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को तराशन...