ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट के इतिहास में मात्र तीसरी बार, जोश इंग्लिस ने शतक जड़ किया कमाल
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- जोश इंग्लिस के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 1 विकेट से हराया। 272 की रनचेज में इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 103 रनों की शानदार पारी खेली। इंग्लिस ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट के क्लब में अपनी जगह बना ली है। वह ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट के इतिहास के मात्र तीसरे ऐसे विकेट कीपर बने हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। जी हां, एडम गिलक्रिस्ट लिस्ट में पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 16 सेंचुरी लगाई है, वहीं इंग्लिस से पहले ब्रेड हेडन ने 2 बार तीन अंकों का जादुई आंकड़ा पार किया है। यह भी पढ़ें- ZIM ने अटका दी थी ऑस्ट्रेलिया की सांसे, 1 विकेट से जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.