ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.13 लाख की ठगी, तीन पर केस
अमरोहा, अगस्त 2 -- ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ितों ने आरोपियों पर फर्जी वीजा देने का आरोप लगाया है। डिडौली क्षेत्र के गांव गौसपुर मिलक उर्फ चक पायंती निवासी शहबाज आलम के मुताबिक वह और उसके दो दोस्त बेरोजगार थे। इसी दौरान गांव सरकड़ी अजीज निवासी राजकुमार व अंकित के जरिए उनकी मुलाकात युवक नसीम से हुई। उसने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का भरोसा उन्हें दिया। आरोप है कि तीनों से पहले फाइल चार्ज के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए और बाद में वीजा, मेडिकल व अन्य खर्चों के नाम पर 4.13 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी के नाम से नियुक्ति पत्र, नौकरी का एग्रीमेंट और वीजा संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.