रुद्रपुर, जुलाई 1 -- नानकमत्ता, संवाददाता। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवक से 5.05 लाख की ठगी कर ली गई। मामले में युवक ने मुख्यमंत्री, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिचई निवासी श्याम सिंह पुत्र समुदर सिंह के अनुसार, ग्राम टुकड़ी निवासी बेअंत सिंह पुत्र बाग सिंह ने उसके भाई गोविंदा सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि उसने गोविंदा के आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिकाएं समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। दोनों पक्षों के बीच आठ लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात तय हुई। यह भी पढ़ें- आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.05 लाख की ठगी आरोप है कि बेअंत सिंह ने कई किस्तों मे...