नई दिल्ली, जुलाई 29 -- ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 विनिंग टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एक बड़ी डिमांड आईसीसी से अगले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर की है। 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने फॉर्मेट में बदलाव किया है। टूर्नामेंट के मैचों की संख्या तो ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन टॉप टीमों के मैचों की संख्या बढ़ गई है। इसी की वजह से मैकडोनाल्ड ने कहा है कि खिलाड़ियों की संख्या भी स्क्वॉड में 15 से 17 कर देनी चाहिए। वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक एक टीम ने 11 मैच खेले थे, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में फाइनल तक 15 मैच भी कुछ टीमों को खेलने पड़ सकते हैं, जिनमें 13 मैच तो कम से कम फाइनल तक खेलने ही होंगे, क्योंकि फॉर्मेट ही कुछ ऐसा कर दिया गया है। पिछली बार के मुकाबले च...