नई दिल्ली, मई 1 -- गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। ये सभी लोग एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से 9 लोग पंजाब के और एक व्यक्ति हैदराबाद का रहने वाला है। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पंजाब पुलिस अधिकारियों की एक टीम उन नौ लोगों को वापस राज्य ले गई। जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से निकाले गए ये भारतीय नागरिक 25 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। इनमें से नौ पंजाब के हैं- जो मोगा, खन्ना, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, तरनतारन, गुरदासपुर, रोपड़ और फिरोजपुर जिलों से हैं। जबकि एक-एक हरियाणा और उत्तराखंड से और दो तेलंगाना से हैं। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सरकार पता लगाएगी कि उनके दस्तावेज कैसे तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.