नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से अपनी 'बेइज्जती का बदला' ले लिया है। बांग्लादेश ने डार्विन में पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मैकाय के मैदान पर दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से रौंदा। यह मैच दो दिन के अंदर समाप्त हो गया। शनिवार को मैकाय में बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर ढेर की। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया और 146 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की दूसरी पारी 95 रनों पर कर समेटकर धमाकेदार जीत जीत हासिल की। दो मैचों की टेस्ट 1-1 की बराबरी पर छूटी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों दिन कहर बरपाया और कुल 10 विकेट हासिल लिए। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में चार शिकार किए। उन्होंने करियर...