नई दिल्ली, अगस्त 12 -- ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी एक साथ खेलते हुए दिखेगी। पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले के लिए मजबूत टीम चुनी है। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अगस्त से डॉर्विन में पहला मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले एक साल के अंदर 21 टेस्ट मैच खेलने वाली है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती होगी। कप्तान पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के लिए स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। पैट कमिंस ने मैच से एक दिन पहले टीम लाइन-अप की पुष्टि की। ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम घोषणा कर दी है। टीम में जॉश ...