ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में बांग्लादेश को किया 'तबाह' मिचेल स्टार्क ने चटकाए 10 विकेट; टेस्ट सीरीज रही बराबर
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से अपनी 'बेइज्जती का बदला' ले लिया है। बांग्लादेश ने डार्विन में पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मैकाय के मैदान पर दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से रौंदा। यह मैच दो दिन के अंदर समाप्त हो गया। शनिवार को मैकाय में बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर ढेर की। यह ऑस्ट्रेलिया में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1932 के बाद सबसे कम स्कोर था। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया और 146 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रनों पर कर समेटकर धमाकेदार जीत हासिल की। दो मैचों की टेस्ट 1-1 की बराबरी पर छूटी।दो दिन चला मिचेल स्टार्क का कहर ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.