मुरादाबाद, फरवरी 19 -- किसानों की आमदनी दोगुनी करने की सरकारी घोषणा में गुरुवार को एक कड़ी जुड़ी। बिलारी के सरकड़ा स्थित बड़गोती फार्म हाउस से पहली गुड़ की खेप दिल्ली के लिए रवाना की गई। बिलारी के एसडीएम विनय कुमार सिंह, ज्येष्ट कृषि विपणन निरीक्षक आशीष कुमार गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने संयुक्त रूप से किया। बिलारी के फेमिली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एम्बर फूड्स एंड हॉस्पिटैलिटी मर्चेंट एक्सपोर्टर के सहयोग से 1650 किलोग्राम गुड़ का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया जा रहा है। एफपीओ संचालक अरेंद्र बड़गोती ने तीन साल पहले आर्गेनिक गन्ने की खेती शुरू की थी। दिसंबर महीने में नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया था, जहां से आस्ट्रेलिया की कंपनी ने क्यूब के रूप में तैयार किए जाने वाले गुड़ को पसंद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.