ऑस्ट्रेलिया को हराने पर बांग्लादेशी कप्तान शांतो का आया रिएक्शन, कहा- खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल शांतो ने रविवार को कहा कि मुझे स्वयं और अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने स्पिन पर निर्भर रहने के बजाय तेज गेंदबाजों को तैयार किया यह इस प्रारूप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा बदलाव रहा। बांग्लादेश ने रविवार को दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहली और कुल मिलाकर दूसरी जीत है। बांग्लादेश की पहली पारी में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाने वाले मेहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर उसे 284 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया केवल 56 रन की बढ़त ही हासिल कर पाया। बांग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.