नई दिल्ली, मार्च 11 -- ईरान की महिला फुटबॉल टीम के अधिकतर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए। ईरान की टीम के सात सदस्यों ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के शरण देने की प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्हें मानवीय आधार पर वीजा दिया गया और इस तरह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिल गई। ईरान की टीम के रवाना होने के विरोध में सिडनी हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन भी हुए। उनकी टीम की रवानगी का समय करीब आने के कारण उनके सामने शरण लेने का फिर से प्रस्ताव रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए अंतिम प्रयास किए कि टीम का प्रत्येक सदस्य शरण लेने के प्रस्ताव पर विचार कर सके। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सुरक्षा जांच से...