नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी सेवा दे चुके पूर्व क्रिकेटर ने अब पुर्तगाल का रुख कर लिया है। ये जाना पहचाना चेहरा अब पुर्तगाल राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी करेगा। खास बात यह है कि इस क्रिकेटर ने आईपीएल में भी शिरकत की है। क्रिकेट फैंस के बीच अपनी विशेष पहचान रखने वाले मोइसेस हेनरिक्स की बात हम कर रहे हैं। उन्हें महान फुटबॉलर रोनाल्डो के देश की क्रिकेट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। हेनरिक्स आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए पहली बार क्वालीफाई करने के प्रयास में पुर्तगाल टीम का नेतृत्व करेंगे।T-20 WC यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर C के लिए पुर्तगाल टीम की घोषणा मंगलवार को पुर्तगाली क्रिकेट महासंघ ने आगामी टी20 विश्व कप यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें हेनरिक्स क...