डरबन, अक्टूबर 14 -- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के खेलने की संभावना है। मई में इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद से रबाडा ने कोई क्रिकेट नहीं खेला है। ट्रेनिंग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन रबाडा अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के करीब हैं। बावुमा ने संकेत दिया कि 31 वर्षीय खिलाड़ी अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं और गेबेरहा में होने वाले अहम दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्रोटियाज टीम में उनकी वापसी हो सकती है। यह भी पढ़ें- करारी हार के बाद गिब्स ने दिया बदलाव का सुझाव, 2 खिलाड़ियों को चाहते हैं बाहररबाडा...