सहारनपुर, अगस्त 28 -- सहारनपुर। मानकमऊ से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले ऑलराउंडर आयान अकरम अब भारतीय अंडर-19 टीम की जर्सी में नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है। बीसीसीआई की घोषित टीम में आयान को मल्टी-डे मुकाबलों के लिए जगह मिली है। आयान ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाजी में 37 विकेट हासिल किए। हालिया अंडर-19 चयन और अभ्यास मैचों में उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाया। पांच मैचों में एक शतक के साथ 300 से अधिक रन बनाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। यह भी पढ़ें- घातक गेंदबाजी करने वाले अयान अकरम का इंडिया-19 में चयनआयान का चयन सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन परविंदर सिंह ने कहा कि मानकमऊ की गलियों से भारतीय टीम तक पहुंचना आयान की...