नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया। पुरुष चयन समिति ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आगामी सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस के अधीन है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया एक के बीच दो मल्टी-डे मैच और तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे, जोकि पुदुच्चेरी में होगी।हार्दिक पांड्या की होगी वापसी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कुछ महीने से क्रिकेट से दूर थे। हालांकि वह लगातार अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने आईपीएल में अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। हाल ही में जांघ की मांसपेशी में लगी चोट के कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का दूसरी पारी में बल्ला रहा खामोश, विजय ने अपनी ज...