ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का फिर दुनिया पर राज, इंग्लैंड को फाइनल में हराकर 7वीं बार चूमी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- ऑस्ट्रेलिया रविवार को इंग्लैंड को महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हराकर चैंपियन बनी। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2023 में ट्रॉफी जीती थी। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। जॉर्जिया वॉल 6 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बनाए। यह भी पढ़ें- 'गुस्से में रिटायर नहीं होना चाहिए', कपिल देव ने कोहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.