नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगा था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी की क्रिकेट रेगुलेटर ने उन्हें एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। 18 जुलाई 2026 को टी20 ब्लास्ट के फाइनल के दिन किए गए ड्रग टेस्ट में कोकीन पाए जाने के बाद लिन पर यह जुर्माना लगाया गया है। क्रिस लिन इस टी20 टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेल रहे थे। उन्होंने इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। वह अपना सस्पेंशन पूरा कर चुके हैं, लेकिन लंबे बैन से बच गए हैं। इसके पीछे दो कारण थे। एक तो यह है कि वह टूर्नामेंट के बाद कोकीन का सेवन किए थे और दूसरी वजह यह थी कि उनके सैंपल में कोकीन की मात्रा उतनी ज्यादा नहीं थी। क्रिकबज के मुताबिक, ईसीबी के क्रिकेट रेगुलेटर की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "क्रिकेटर का यूरिन सै...