मेलबर्न, फरवरी 1 -- एलेना रिबाकिना ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराकर शनिवार को आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया जो उनके कैरियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम है। रिबाकिना ने 6 . 4, 4 . 6, 6 . 4 से जीत दर्ज करके 2023 फाइनल में सबालेंका के हाथों यहां मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया । जीत के बाद 26 वर्ष की रिबाकिना ने कहा, ''मेरा दिल बहुत तेज धड़क रहा है । चेहरे से भले ही पता नहीं चले लेकिन भीतर काफी जज्बात उमड़ रहे हैं।' मॉस्को में जन्मी लेकिन कजाखस्तान के लिये खेलने वाली इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरे पास यह अच्छा मौका था और मैंने इसे भुनाया।' दो दिन पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को हराने वाली रिबाकिना ने चार साल पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहला सेट जीता था लेकिन तीन सेट में हार गई थी। इस बार पहला सेट जीतने के बाद वह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.