जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- ऑस्टियो आर्थराइटिस की शुरुआती पहचान बिना चोट या किसी स्पष्ट कारण के जोड़ों में लगातार दर्द, घुटने में सूजन और चलने-फिरने में परेशानी ऑस्टियो आर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। बीमारी बढ़ने पर जोड़ों की संरचना और उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। अब इस बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में चार खास बायोमार्कर की जांच मदद कर सकती है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने इस दिशा में शोध किया है। इसका उद्देश्य बीमारी की समय पर पहचान कर इलाज शुरू करना और घुटने को गंभीर नुकसान से बचाना है। शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र में भी प्रकाशित हुआ है। पहले घुटने में दर्द होने पर मरीजों को सामान्य दर्द निवारक दवाएं दी जाती थीं। दर्द लंबे समय तक बने रहने पर एक्स-रे कराया जाता था। कई बार जांच में ऑस्टियो आर्थराइ...