बोकारो, मार्च 12 -- जिला आयुष समिति बोकारो के द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलेस्केलेटल डिसऑर्डर शिविर का आयोजन फुसरो बैंक मोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया। उद्घाटन बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, डॉ नरेश कुमार प्रजापति व डॉ काजल कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। चांडक ने कहा कि झारखंड सरकार आमजनों के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है और इस तरह के शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के प्रयास से स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर अनुमंडलीय अस्पताल में भी चिकित्सा सुविधा में निरंतर सुविधाएं बढ़ती जा रही है। यहां डॉ नेहा सिंह, डॉ काजल कुमारी व डॉ नरेश प्रजापति के द्वारा मरीजों की जांच क...